केरल के तिरुवनंतपुरम में रेलिंग से समुद्र में गिर गए कई लोग

केरल के तिरुवनंतपुरम के वर्कला से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां समुद्र के ऊपर बनी रेलिंग से कई लोग पानी में गिर गए हैं. पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम की है. कई लोग रेलिंग पर सवार थे, इसी दौरान रेलिंग गिर गई, जिससे कई लोग अचानक पानी में गिर गए.मौके पर पहुंची पुलिस पानी के अंदर गिरे लोगों को बाहर निकाल रही है. बता दें कि अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि कितने लोगों को जान गई है.
