इटली में रोमांस करेंगे दिशा पाटनी और प्रभास

साउथ के मशहूर एक्टर प्रभास और दिशा पाटनी अपनी आगामी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के एक गाने की शूटिंग के लिए इटली रवाना हुए। फिल्म की रिलीज डेट पहले ही चार बार टाली जा चुकी है।इसकी शूटिंग अभी भी चल रही है। इसके मेकर वैजयंती मूवीज ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें प्रभास, नाग अश्विन और फिल्म के बाकी क्रू एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच, दिशा और प्रभास की भी एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो एक्टर की फोटो ती नजर आ रही हैं।फोटो में Disha Patani और Prabhas एक फ्लाइट के अंदर हैं। मेकर्स ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘एक प्यारी फोटो। इटली डायरीज़ फीट #प्रभास और @DishPatani।’ फोटो में दिशा को प्रभास की फोटो ते हुए देखा जा सकता है। फिल्म की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा पहले ही पूरा हो चुका है और टीम कुछ बचे हुए गाने के सीन्स को शूट करने के लिए काम कर रही है। बड़े बजट की इस फ़िल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी हैं, जो 9 मई को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]