बड़ी खबर LIVE: डाउन हुआ Facebook और Instagram, मेटा की कई सर्विसेज बंद, लोगों को आ रही दिक्कतें

Facebook- Insta Down: Meta की कई सर्विसेज डाउन हो गई हैं. कई लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से ही लॉग आउट हो रहे हैं. जबकि इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे हैं. Facebook और Instagram दोनों ही डाउन हैं. कंपनी ने कहा है कि इसे ठीक करने का काम किया जा रहा है, लेकिन एक घंटे होने वाले हैं अब तक फेसबुक काम नहीं कर रहा है.

Facebook-Insta Down: Meta की कई सर्विसेज डाउन हो गई हैं. फेसबुक और इंस्टाग्राम काम नहीं कर रहा है. कई लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से ही लॉग आउट हो रहे हैं. जबकि इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे हैं.

आधे घंटे से ज्यादा हो चुके हैं अब तक फेसबुक और इंस्टाग्राम दुनिया के कई हिस्सों में बंद हैं. लोग X पर लगातार शिकायत कर रहे हैं.

कई यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम के कॉमेन्ट सेक्शन काम नहीं कर रहा है तो कई यूजर्स ऐप भी ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. गौरतलब है कि Facebook और Instagram की सर्विसेज ना सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया भर में डाउन हैं.

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta की तरफ से अब तक इसे लेकर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है. आपको बता दें कि कैंब्रिज अनालिटिका फेसबुक डेटा लीक के दौरान भी लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से लॉग आउट होने लगे थे. बाद में पता चला की करोड़ों लोगों का डेटा फेसबुक से लीक हो गया. हालांकि इस बार क्या प्रॉब्लम हो रही है फिलहाल साफ नहीं है.

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट X पर कई यूजर्स और एक्स्पर्ट्स ये कह रहे हैं कि फेसबुक से एक बार फिर से डेटा लीक होने वाला है. कुछ का मानना है कि फेसबुक से एक बार फिर से डेटा लीक हो रहा है.

आम तौर पर जब फेसबुक डाउन होता है तो फीचर्स काम नहीं करते हैं. लेकिन जब खुद से लोगों के फेसबुक अकाउंट लॉगआउट हो जाते हैं तो ये मुश्किल वाली बात है. कैंब्रिज अनालिटिका-फेसबुक डेटा लीक के दौरान दुनिया भर के करोड़ों फेसबुक यूजर्स का डेटा लीक हुआ था. उस दौरान भी लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से ही लॉगआउट होने लगे थे.

सूचना– यह खबर के द्वारा अपडेट की गई है इसकी जिम्मेदारी नेशनल सोनभद्र टाइम्स नहीं लेता।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]