भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले को अपने नाम कर लिया


भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के मैदान पर खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया है।इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की इस सीरीज पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। इस सीरीज के अभी तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं, भारत ने इनमें से 3 मैचों को अपनी झोली में डाल लिया है। दूसरे दिन के खेल तक ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड इस मैच को जीत लेगा, लेकिन मैच के तीसरे दिन भारत ने शानदार वापसी की और इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। ऐसे में बड़ा सवाल है कि भारत हारे हुए मैच में वापसी करने में कैसे कामयाब रहा। चलिए हम आपको इसके 5 बड़े फैक्टर बताते हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]