आज खेला जाएगा आरसीबी और यूपी वॉरियर्स के बीच जबरदस्त मैच

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज हो चुका है। आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंर्स बैंगलोर (आरसीबी) और यूपी वॉरियर्स (यूपीडब्ल्यू) के बीच टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।शाम 7:30 बजे से इस मुकाबले की शुरुआत होगी। लीग के पिछले संस्करण में दोनों टीमों का दो बार आमना-सामना हुआ था। पहले मैच में यूपी की टीम ने स्मृति मंधाना की टीम को करारी शिकस्त दी थी। वहीं, दूसरी बार आरसीबी ने यूपी से बदला लेते हुए उन्हें करारा झटका दिया था। आज एक बार फिर दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए उतरेंगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]