अफगानिस्तान में बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए गये

अफगानिस्तान में बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बुधवार (21 फरवरी 2024) की शाम को यहां रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप मापा गया.इससे पहले सुबह में भी भूकंप के झटकों से लोगों का हाल बेहाल रहा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुबह में करीब 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था.सुबह की शुरुआत भूकंप के साथ बुधवार की सुबह जब अफगान लोग सुकून की नीद ले रहे थे तब अचानक से धरती कांपनी लगी. जो लोग सोए थे उन्हें तो इसकी भनक तक नहीं लगी, लेकिन जो लोग जाग रहे थे उन्हें कंपन महसूस महसूस हुआ. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक के मुताबिक भूकंप की गहराई करीब 10 किमी दर्ज की गई.
