अरब के बाद कतर में मित्रता की कहानी गढ़ रहे पीएम मोदी

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत की। पीएम मोदी बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद बुधवार रात कतर की राजधानी पहुंचे थे।कतर पहुंचते ही पीएम मोदी ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात की। अब्दुलरहमान कतर के विदेश मंत्री भी हैं पीएम मोदी और शेख मोहम्मद ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, वित्त और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। कतर पीएम ने कहा कि हमने पीएम मोदी के साथ पश्चिम एशिया में हालिया क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की और शांति तथा स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। बैठक के बाद कतर के प्रधानमंत्री और पीएम मोदी ने साथ में डिनर भी किया।
मुस्लिम देशों से भारत की दोस्ती
बुधवार को अबू-धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने से पहले अमीरात और भारत के बीच 10 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। पीएम मोदी ने अबू-धाबी में हिंदू मंदिर का उद्घाटन कर दोनों देशों के बीच दोस्ती को मजबूती दे दी है। अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी के कतर जाने से भारत और कतर के बीच भी रिश्ते प्रगाड़ हुए हैं।
