थाना ओबरा पुलिस को मिली सफलता: 01 किलो 518 ग्राम अवैध गांजा व ₹480 नगदी के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
थाना ओबरा पुलिस को मिली सफलता: 01 किलो 518 ग्राम अवैध गांजा व ₹480 नगदी के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों व गांजा तस्करो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री प्रभात राय* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त आनन्द डोम पुत्र स्व0 गनेश निवासी: सेक्टर 02, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र: 26 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 13.08.2026 को समय 15.35 बजे सेक्टर 02 के पास से 01 किलो 518 ग्राम अवैध गांजा तथा जामा तलाशी में ₹480/- नगद बरामद बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-177/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
आनन्द डोम पुत्र स्व0 गनेश निवासी: सेक्टर 02, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र: 26 वर्ष
बरामदगी का विवरण:-
अभियुक्त के कब्जे से 01 कत्थई रंग का स्काई बैग (पिट्ठू झोला) में 01 किलो 518 ग्राम नाजायज गांजा व नगदी: ₹480/- रुपया बरामद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
1.उ0नि0 सुनील कुमार चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा, थाना ओबरा, सोनभद्र ।
2.उ0नि0 जयशंकर सिंह – थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 संतोष कुमार पटेल – थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
4.हे0का0 अनिल गुप्ता – थाना ओबरा,जनपद सोनभद्र ।
5.का0 अरुण यादव – थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
