वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वाराविभिन्न शाखाओं का किया गया साप्ताहिक निरीक्षण-
दिनांक-07.08.2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा विभिन्न शाखाओं का किया गया साप्ताहिक निरीक्षण-
आज दिनांक 07.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान रिट सेल, सम्मन सेल, मानिटरिंग सेल, कन्विक्शन पोर्टल, न्यायालय सुरक्षा, न्यायिक सम्मन सेल, ई-सम्मन सेल, ई-साक्ष्य ऐप, ई-प्रिजन, ई-प्रॉसिक्यूशन, जेल चौकी, कचहरी लाकप (मुल्जिम पेशी) प्रभारी का निरीक्षण कर अभिलेखों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
