अमेरिका आज करेगा सेक्शन 301 की जांच पर की गई अंतिम कार्रवाई का ऐलान

अमेरिका ने बुधवार को कहा कि वह जबरन श्रम कराकर और क्षमता से अधिक उत्पादन के मामले में भारत समेत 60 व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ अपने व्यापार कानून की धारा 301 के तहत की गई जांच पर अंतिम फैसला गुरुवार को करेगा।

यह घोषणा सभी देशों पर लगाए गए 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क की समयसीमा खत्म होने से पहले की जाएगी।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जेमिसन ग्रीर ने सीनेट की वित्त समिति को बताया कि उन्होंने अमेरिका के शीर्ष 60 व्यापारिक साझेदारों की जांच की है।

ग्रीर ने समिति की सुनवाई में कहा, यूएसटीआर अगले ही दिन अपने शीर्ष 60 व्यापारिक साझेदारों के ख़िलाफ सेक्शन 301 जांच पर अंतिम कार्रवाई की घोषणा करेगा।

यह जांच इस बात पर थी कि वे अपनी सीमाओं पर जबरन श्रम से बने सामानों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार को रोकने में विफल रहे हैं।यह जांच इस बात पर थी कि क्या वे जबरन श्रम से बने सामानों के आयात पर रोक लगाने और उसे प्रभावी तरीके से लागू करने में विफल रहे हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]