आरटीसी स्पोर्टस मीट 2026 का सफलतापूर्वक समापन पुलिस लाइन, जनपद जौनपुर में सम्पन्न हुआ।

आरटीसी स्पोर्टस मीट 2026 का सफलतापूर्वक समापन पुलिस लाइन, जनपद जौनपुर में सम्पन्न हुआ।

दिनांक 09.04.2026 को आयोजित समापन समारोह में श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय द्वारा प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किये गये।
पुलिस लाइन जौनपुर में रिक्रूट आरक्षियों के मध्य दिनांक-05.04.2026 से 09.04.2026 तक आरटीसी स्पोर्ट्स मीट 2026 के तहत विभिन्न खेलो का आयोजन हुआ। आज दिनांक-09.04.2026 को श्री कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय द्वारा सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किये गया।

विभिन्न खेलो में विजेता उपविजेता टीम व व्यक्तिगत खिलाड़ियो का विवरण निम्नवत है।
वालीबाल-
विजेता टोली नंबर-21
उपविजेता टोली नंबर-04
रस्साकसी-
विजेता नंबर टोली-16
उप विजेता नंबर टोली-17
रिले- 4/100-
विजेता-टोली नम्बर-02
उप विजेता- टोली नम्बर-14
100 मीटर दौड़-
विजेता-टोली नम्बर-09
उप विजेता-टोली नम्बर-04
400 मीटर दौड़-
विजेता टोली नम्बर-23
उप विजेता टोली नम्बर-02
बैडमिन्टन-
विजेता टोली नंबर-5
उप विजेता टोली नम्बर-15
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय द्वारा सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट खेल भावना की सराहना करते हुए कहा गया कि ऐसे प्रतियोगिताओं से पुलिस कर्मियों में अनुशासन, टीम भावना व शारीरिक दक्षता का विकास होता है।
इस अवसर पर श्री आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिाकारी नगर सुश्री सृ्ष्टि जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक व विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, प्रतियोगिता समिति के सदस्य, निर्णायकगण एवं जनपद के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वातावरण उत्साह एवं खेल भावना से ओतप्रोत रहा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]