मुख्यालय से उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध ) श्री राजेश चौधरी सहित तीन कर्मी हुए सेवानिवृत
मार्च माह में एनसीएल से 43 कर्मी हो रहे सेवानिवृत्त
मुख्यालय से उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध ) श्री राजेश चौधरी सहित तीन कर्मी हुए सेवानिवृत

रविंद्र सिंह
मार्च माह में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से 5 अधिकारी और 38 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एनसीएल मुख्यालय से श्री राजेश चौधरी, उप महाप्रबन्धक, (मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध), श्री लक्ष्मीकान्त पाण्डेय, लेखाकार, आंतरिक अंकेक्षण एवं श्री दलजीत सिंह, कार्यालय अधीक्षक, केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली सेवानिवृत्त हुए।

इन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में एनसीएल मुख्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कंपनी के निदेशक (वित्त), श्री रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) श्री आशुतोष द्विवेदी, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।
