थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय शातिर चोर/गौतस्कर रविन्द्र वर्मा गैंग के 04 सदस्यों को किया गिरफ्तार

थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय शातिर चोर/गौतस्कर रविन्द्र वर्मा गैंग के 04 सदस्यों को किया गिरफ्तार
ग्राहक सेवा केन्द्र/इलेक्ट्रॉनिक दुकान/मंदिर में चोरी की घटनाओं का हुआ अनावरण
चोरी के सामान सहित 02 मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक-10.01.2026 को थाना खुटहन पुलिस द्वारा चोरी गये माल की सकुशल बरामदगी करते हुये अन्तर्जनपदीय गौ तस्कर/चोर रविन्द्र वर्मा के गैंग के चार सदस्य अभियुक्तगण 1.प्रिन्सू माली पुत्र छोटेलाल माली निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष 2. शीतला प्रसाद उर्फ मुन्ना पुत्र फूलचन्द निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर उम्र 35 वर्ष 3.इन्दल पुत्र विनोद गौतम निवासी मदारपुर थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष 4. सुनील पुत्र सल्पू निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष को धीरौली कुशल पुराने बन्द भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
▪️दिनांक 21.12.2025 को वादी चन्द्रभान राजभर पुत्र स्व0 बहादुर राजभर ग्राम शेखपुर अशरफपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर द्वारा सूचना दिये कि गांव के बजरंग वली के मन्दिर मे शाम को ताला बन्द नही कर पाये थे अज्ञात व्यक्ति द्वारा लाउडस्पीकर के मशीन कोई उठा ले गया । के सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 380/2025 धारा 305 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत हुआ था ।
▪️दिनांक-05/06.1.2026 को अली हसन पुत्र मुखतार अहमद ग्रा0 कदीरापुर थाना सरपहां जौनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि पटैला बाजार सब्जी मंडी में सुभाष निगम की दुकान SBI ग्राहक सेवा केन्द्र का ताला तोड़कर इनर्वटर बैटरा स्टेपालाइजर, लैपटाप C.C.T.V. कैमरा सेट तथा पड़ोसी अली हसन की दुकान से समरसेबल, इनर्वटर, बैटारा, सेलींग फैन फरटा पंखा तार आदि सामान उठा कर लेकर चले जाने के सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 7/26 धारा 331(4),305 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर बनाम अंज्ञात चोर पंजीकृत हुआ था ।
▪️दिनांक 06.1.2026 को वादी श्री सुबाष चन्द्र मौर्य S/O राम अवध मौर्य ग्राम बनहरा, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर रात्रि में चोरो द्वारा बरामदे में खड़ी पिकअप की चाभी सहित पिकअप जिसका नं0 UP62T8229 जैकेट सहित नकदी रूपया 5000/- चुरा ले –जाने के सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त हुआ था जिसके सम्बन्ध मु0अ0सं0- 006/26 धारा 305 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत हुआ ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
उ0नि0 रवि प्रकाश सिंह व उ0नि0 महेन्द्र यादव मय हमराह चोरी की घटना के अनावरण के क्रम में लक्ष्मी चौराहा पर चेकिंग कर रहे थे कि पूर्व से पंजीकृत मु0अ0सं0- 007/26 धारा 331(4)/305 बीएनएस व मु0अ0सं0 006/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर के क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि धीरौली कुशल में बन्द भट्ठे के कमरे में कुछ व्यक्ति बैठे है जिनके पास चोरी का सामान हैं इस सूचना पर पुलिस टीम धीरौली कुशल पुराने बन्द भट्ठे के पास पहुंचकर दविश देकर कमरे में बैठे चारो व्यक्तियो को पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्तियों की पहचान क्रमशः
1.प्रिन्सू माली पुत्र छोटेलाल माली निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष,
2.शीतला प्रसाद उर्फ मुन्ना पुत्र फूलचन्द निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर उम्र 35 वर्ष ,
3.इन्दल पुत्र विनोद गौतम निवासी मदारपुर थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष
4.सुनील पुत्र सल्पू निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष के रुप में हुयी।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से प्लास्टिक की बोरी में एक इन्वर्टर बैट्री जिस पर SF180AH12 वोल्ट तथा एक प्लास्टिक की बोरी में एक इन्वर्टर AMAZE कम्पनी AQ1075+, एक ब्लोवर VEDANTA कम्पनी, एक बोरी में एक इन्वर्टर बैट्री जिस पर YARK कम्पनी 180AH, एक फर्राटा पंखा जिस पर ANAY कम्पनी, एक प्लास्टिक की बोरी में तांबा तार 04 बण्डल, केवल 02 बण्डल काला, 01 बण्डल नीला, एक मिक्सर मशीन CROMPTON कम्पनी का, 02 नया समरसेबल पम्प , 06 पुराना समरसेबल पम्प बरामद हुआ।
पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर क्रमशः प्रिन्सू माली ने बताया कि दिनांक 05/06 जनवरी की रात में ग्राम मखदूमपुर के रहने वाले रविन्दर वर्मा ने मखदूमपुर स्कूल के पीछे मुझे तथा इन्दल, सुनील व मुन्ना को बुलाया था। हम लोग पहुचे तो पहले से रविन्दर वर्मा तथा मेरे गाँव का शक्तिमान व एक अन्य व्यक्ति जिसे मैं नही जानता मिले। वही पर रविन्दर वर्मा ने हम लोगो से बताया कि बनहरा सड़क के किनारे टेन्ट हाऊस की दुकान के सामने एक पिकअप खड़ा हैं, जिसे हम लोग पहले चुराएगें उसके बाद पटैला सब्जी मण्डी में दो दुकान चिन्हित किया हूँ उसमें चोरी किया जायेगा, इसके बाद हम सभी लोग रविन्दर वर्मा की योजना से सहमत होकर बनहरा टेन्ट हाउस के पास पहुंचे। जहां पर दो व्यक्ति बरामदे में सो रहे थे। दिवाल पर जैकेट टंगी थी जिसमें पिकअप की चाबी मिली। उसके बाद सो रहे दोनो व्यक्तियों के पास रखी उनकी मोबाइल को लेकर रविन्दर वर्मा ड्राइवर सीट पर बैठ गया। हम लोगो ने पीछे से धक्का देकर करीब 100 मीटर दूर ले जाकर पीकप स्टार्ट करके पटैला बाजार सब्जी मण्डी में चिन्हित दुकान के पास गये। जहाँ पर एक जन सेवा केन्द्र का ताला तोड़कर उसके अन्दर से एक इन्वर्टर बैट्री के साथ स्टेपलाइजर व कुछ अन्य सामान मिला। लादने के बाद बगल की इलेक्ट्रानिक की दुकान का ताला तोड़कर अन्दर एक इन्वर्टर बैट्री के साथ, पंखा, तार, मिक्सर मशीन, व पुराना-नया समरसेबल पम्प , स्टार्टर आदि बहुत सारे सामान मिले। जिसे हम लोगो ने पिकअप पर लादकर पुराने भट्ठे पर आये। वहां पर रविन्दर वर्मा ने हम चारो को जो समान दिया था। उसे यही छिपा कर रखे थे,
आज हम लोग चोरी किये हुए सामान को शाहगंज बेचने के उद्देश्य से एकत्र हुए थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया। शेष सामान पिकअप के साथ रविन्दर वर्मा, शक्तिमान व एक अन्य व्यक्ति जो रविन्दर के साथ था लेकर चले गये। अभियुक्त इन्दल गौतम ने बताया कि करीब 20 दिन पहले मै और प्रिन्सू माली ने मिलकर शेखअरफपुर गाँव में बजरंगबली मन्दिर जिसका दरवाजा खुला था। उसके अन्दर रखा लाउडस्पीकर व मशीन को चुरा लिये थे। जिसे हम दोनो ने फेरी वाले कबाड़ी को 1500 रूपये में बेच दिया था। जिसका पैसा आपस में बराबर बराबर बाट लिये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 380/25 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है।
कमरे के बाहर खडी पल्सर मोटर साइकिल के बारे में पूछने पर प्रिन्सू माली ने बताया कि यह मेरी मोटर साइकिल हैं। जिसे ई-चालान एप से चेक किया गया तो रजिस्ट्रेशन न0 UP 50 CM 5024 ,चेचिस नं0 DM2B68BX1PPL13540, इंजन नं0 DHXPPL94562 वाहन स्वामी रीना पुत्री तीरथ निवासी भरौली थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ ज्ञात हुआ। बगल में खडे स्पलेडर प्लस मोटर साइकिल बिना नम्बर के बारे में पूछने पर इन्दल गौतम बता रहा हैं कि यह मेरे रिस्तेदार की हैं, जिसका कागज मेरे पास नही है । जिसको ई-चालान से चेक किया गया तो रजिस्ट्रेशन नं0 UP 44 AN 4989 चेचिस नं0 MBLHAR089HHB86776, इंजन नं0 HA10AGHHB67745 वाहन स्वामी प्रेमनाथ पुत्र झुरहू निवासी कुबेरशाह पट्टी, पोस्ट लम्भुआ सुल्तानपुर ज्ञात हुआ। उक्त दोनो वाहनो को ई-चालान एप के माध्यम से धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया जा रहा है ।
तत्पश्चात मु0अ0सं0 07/26 के वादी मुकदमा को जरिये दूरभाष बरामदगी के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए मौके पर बुलाया गया। कुछ देर में वादी मुकदमा सुबाष निगम व अली हसन मौके पर उपस्थित आये । जिनके द्वारा बरामद समान देखकर स्वयं की दुकान का सामान होना बताया गया । बरामद माल मु0अ0सं0 007/26 धारा 331(4)/305 बीएनएस का पाकर बताकर कब्जा पुलिस में लिया गया तथा उसी प्लास्टिक की बोरियों में सील सर्व मुहर कर नमूना मुहर तैयार किया गया । अभियुक्तगण का यह कृत्य अंतर्गत धारा 303(2)/331(4)/305/317(2) बीएनएस का दण्डनीय अपराध बताकर बाजाफ्ता बाकायदा पुलिस हिरासत समय करीब 22.35 बजे रात में लिया गया । गिरफ्तरी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 06/26 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 07/26 धारा 331(4)/305 बीएनएस में अभियुक्तगण
1.प्रिन्सू माली पुत्र छोटेलाल माली निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर,
2.शीतला प्रसाद उर्फ मुन्ना पुत्र फूलचन्द निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर ,
3.इन्दल पुत्र विनोद गौतम निवासी मदारपुर थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर,
4.सुनील पुत्र सल्पू निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर,
5.रविन्दर वर्मा पुत्र अज्ञात निवासी मखदूमपुर थाना खुटहन, जनपद जौनपुर,
6.शक्तिमान पुत्र अज्ञात निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर थाना सरपतहा जनपद जौनपुर,
7.एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात का नाम प्रकाश में लाते हुए मु0अ0सं0 07/26 में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की जाती है ।
दौराने गिरफ्तारी व बरामदगी मानवाधिकार आयोग व माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों का पालन किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण
1.प्रिन्सू माली पुत्र छोटेलाल माली निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष
2.शीतला प्रसाद उर्फ मुन्ना पुत्र फूलचन्द निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर उम्र 35 वर्ष
3.इन्दल पुत्र विनोद गौतम निवासी मदारपुर थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष
4.सुनील पुत्र सल्पू निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष
अपराधिक इतिहास अभियुक्त
प्रिन्सू माली पुत्र छोटेलाल माली निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर
1.मु0अ0स0 –007/26 धारा 331(1),305 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर
2.मु0अ0स0 -6/26 धारा 305 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर
3.मु0अ0स0-380/25 धारा 305 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर
4.मु0अ0स0-0046/21 धारा 60 अबकारी एक्ट थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर
शीतला प्रसाद उर्फ मुन्ना पुत्र फूलचन्द निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर
1.मु0अ0स0 –007/26 धारा 331(1),305 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर
2.मु0अ0स0 -6/26 धारा 305 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर
इन्दल पुत्र विनोद गौतम निवासी मदारपुर थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष
1.मु0अ0स0 –007/26 धारा 331(1),305 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर
2.मु0अ0स0 -6/26 धारा 305 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर
3.मु0अ0स0-380/25 धारा 305 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर
4.मु0अ0स0 -106/21 धारा 3,5A,8 गौ हत्या व 11 पशु क्रुरता थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया
5.मु0अ0स0 -01/22 धारा 3(1)गैगस्टर एक्ट थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया
6.मु0अ0स0 -40/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर
सुनील पुत्र सल्पू निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष
1.मु0अ0स0 –007/26 धारा 331(1),305 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर
2.मु0अ0स0 -6/26 धारा 305 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर
3.मु0अ0स0-380/25 धारा 305 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर
बरामदगी का विवरण
1.02 इन्वर्टर बैट्री, 01 इन्वर्टर, 01 अदद फर्राटा पंखा,
2.01 मिक्सर, 04 बण्डल तांबा का तार, 03 बण्डल केबल तार,
3.01 ब्लोवर,
4.02 नया समरसेवल पम्प
5.06 पुराना समरसेबल पम्प चोरी का
6.02 मोटरसाइकिल
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.थानाध्यक्ष श्री रामाश्रय राय थाना खुटहन जनपद जौनपुर
2.उ0नि0 रविप्रकाश थाना खुटहन जनपद जौनपुर
3.उ0नि0महेन्द्र यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर
4.हे0का0 रामनिवास यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर
5. हे0का0 अनिरूद्ध यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर
6. का0 सुरेन्द्र वर्मा थाना खुटहन जनपद जौनपुर
7. का0 रणविजय यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर
8.का0 कुलदीप गोस्वामी थाना खुटहन जनपद जौनपुर
9. का0 सोनू यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]