धर्मेंद्र की मौत और बर्थडे का सलमान खान के माता-पिता से क्या है कनेक्शन? खुद भाईजान ने बताया

दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की 8 दिसंबर को 90वीं बर्थ एनिवर्सरी (Dharmendra 90th Birth Anniversary) है. भले ही ही-मैन अब इस दुनिया में नहीं रहे. लेकिन वह अपने चाहने वालों के दिलों पर हमेशा राज करेंगे.
धर्मेंद्र के निधन से सिर्फ उनका परिवार या फैंस ही नहीं, बल्कि सलमान खान (Salman Khan) को भी बेहद दुख में हैं. सलमान धर्मेंद्र को अपना आइडल मानते थे उनके नक्शेकदम पर चलते थे. हाल ही में बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के ग्रैंड फिनाले में सलमान धर्मेंद्र को याद कर रोने लगे इस दौरान उन्हें धर्मेंद्र का अपने माता-पिता से कनेक्शन बताया.
धर्मेंद्र को याद कर रोए सलमान
बिग बॉस 19 के सेट पर सलमान खान धर्मेंद्र को याद कर बेहद इमोशनल हुए. एक्टर ने कहा- ‘हमने ही-मैन को खो दिया. हमने सबसे कमाल के आदमी को खो दिया. मुझे नहीं लगता कि धर्मजी से बेहतर कोई है. जिस तरह से उन्होंने जिंदगी जी, वह किंग-साइज थी. उन्होंने हमें सनी, बॉबी ईशा दिए. जिस दिन से वह इंडस्ट्री में आए, वह सिर्फ काम करना चाहते थे. उन्होंने बहुत सारे रोल किए. मेरा करियर ग्राफ, मैंने सिर्फ धर्मजी को फॉलो किया है. वह एक मासूम चेहरे ही-मैन की बॉडी के साथ आए थे. वह चार्म आखिर तक उनके साथ रहा. लव यू, धर्मजी.आपको हमेशा याद करूंगा.’
