थाना सुजानगंज पुलिस/एण्टी रोमियो मिशन शक्ति टीम ने लड़कियों/महिलायों पर छीटाकसी कर रहे 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना सुजानगंज पुलिस/एण्टी रोमियो मिशन शक्ति टीम ने लड़कियों/महिलायों पर छीटाकसी कर रहे 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

थानाध्यक्ष श्री फूलचन्द पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस व एन्टी रोमियो टीम मामुर थे कि जरिये मुखबिर सुचना मिली की श्री गौरीशंकर मन्दिर सुजानगंज में एक लड़का मन्दिर में आने जाने वाली लड़कियों/महिलायों को देख कर छीटाकसी कर रहा है और कमेन्ट कर रहा है सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा, जैसे ही उसकी निगाह पुलिस वालों पर पड़ी कि मुड़कर भागने लगा कि पुलिस कर्मी द्वारा हिकमत अमली से उक्त व्यक्ति को समय करीब 14.00 बजे दिन में घेरघार कर पकड़ लिया गया पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. आशीष पटेल पुत्र विजयनाथ पटेल ग्राम धारिकपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर बताया, जिसे कारण गिरफ्तारी बताते हुये थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0— 257/25 धारा—296 बीएनएस पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1. आशीष पटेल पुत्र विजयनाथ पटेल ग्राम धारिकपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0— 257/25 धारा—296 बीएनएस थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर
2. उ0नि0 घनश्याम सिंह थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर
3. का0 रवि गुप्ता थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर
4. म0का0 सन्ध्या रावत थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर
5. म0का0 पूर्णिमा साहू थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर
6. हो0गा0 कौशल कुमार थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर
