थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा चोरी की स्कूटी के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

सराहनीय कार्य अमेठी पुलिस
थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा चोरी की स्कूटी के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।

पुलिस अधीक्षक अमेठी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.09.2025 को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर स्कूटी सवार अभियुक्त सिद्धान्त सिंह उर्फ नमन सिंह पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी पूरे काली बक्श थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । स्कूटी के कागजाच मांगने पर दिखा न सका ।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसने यह स्कूटी नं0 यूपी 32 एलके 8127 जनपद लखनऊ के प्लासियो मॉल के पास से चुराई थी ।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
• सिद्धान्त सिंह उर्फ नमन सिंह पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी पूरे काली बक्श थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली उम्र करीब 24 वर्ष ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही –
• मु0अ0सं0 248/25 धारा 317(2) बी0एन0एस0 थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
बरामदगी-
• एक अदद एक्टिवा स्कूटी नं0 यूपी 32 एलके 8127 ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. श्री विवेक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षकथाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
2. उ0नि0 हेमनारायण सिंह थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
3. का0 अविनाश यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।
4. का0 राम नयन चौधरी थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]