पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन्स में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन्स में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी ।
पुलिस लाइन परिसर व शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये ।
साप्ताहिक अर्दलीरूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

आज दिनांक 16-05-2025 को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थगर डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के पश्चात पुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई एवं शस्त्र प्रशिक्षण कराया गया तथा पुलिस लाइन परिसर की बेहतर साफ-सफाई हेतु सम्बन्धित को

निर्देशित किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा विभिन्न शाखाओं मेस, स्टोर, कैंटीन, परिवहन शाखा एवं जेटीसी/ आरटीसी के रिक्रूट आरक्षियों के रहने वाले बैरक व उनके उपयोग के लिए बने शौचालय व बाथरुम का निरीक्षण किया तथा उसमें सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सहित लाइन्स के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]