थाना नेवढ़िया पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना नेवढ़िया पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्य़क्ष नेवढ़िया के कुशल नेतृत्व में थाना नेवढ़िया पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारण्ट मु0न0- 1896/18 धारा-325/324/504/506 भादवि से सम्बन्धित 01 वारण्टी अभियुक्त पारस राजभर पुत्र झगड़ू राजभर निवासी ग्राम दीपापुर थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर उम्र करीब 62 वर्ष को घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार वारण्टी/अभियुक्त-
1.पारस राजभर पुत्र झगड़ू राजभर निवासी ग्राम दीपापुर थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 ईश्वरचन्द्र तिवारी थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर
2.हे0का0 चन्द्रेश सिंह थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर
3.हे0का0 सन्तोष सिंह थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]