थाना सिंगरामऊ पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर को चोरी के सामान के साथ किया गया गिरफ्तार
थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।
थाना सिंगरामऊ पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर को चोरी के सामान के साथ किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में आज दिनांक-17.03.2025 को उ0नि0 सिंघासन यादव मय हमराह पुलिस टीम के संदीग्ध व्यक्ति एव वाहनों की चेकिंग में मामुर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये बहरा पार्क के पास डेयरी वाले रास्ते से अभियुक्त अशोक कुमार राव पुत्र राकेश राव निवासी ग्राम कवेली थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शुदा माल के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि दिनांक-14.03.2025 की रात को मेरे द्वारा लक्ष्मी नारायण मन्दिर के सामने बेल्डिंग की दुकान सिंगरामऊ कवेली से चोरी किये था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 36/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है । अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1.अशोक कुमार राव पुत्र राकेश राव निवासी ग्राम कवेली थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर ।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 36/25 धारा 303(2) बीएनएस थान सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।
बरामदगी–
1.लेबलर व बॉडी ड्रील मशीन ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 सिघासन यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
2. उ0नि0 तारकेश्वरनाथ दुबे थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
3. का0 सतीश कसौधन, का0 सौरभ सिंह, का0 धर्मेश विक्रम सिंह थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
