मछली पकड़ने के दौरान बकिंघम नहर में डूबने से तीन भाईयों की मौत

तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के मराक्कनम में एक दुखद घटना घटी है। जहां तीन भाई लोकेश (24), विक्रम (23) सूर्या (23) मछली पकड़ने के दौरान बकिंघम नहर में डूब गए।मराक्कनम के गणेशन के बेटे लोकेश, विक्रम सूर्या नहर में मछली पकड़ने के लिए गए थे, तभी एक दुखद घटना घटी। लोकेश गलती से नहर के पानी में गिर गया तेज धारा में बह गया। उसे बचाने के लिए उसके दोनों भाई विक्रम सूर्या ने तुरंत पानी में कूदकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नहर की तेज धार ने उन्हें भी खींच लिया वे सभी डूब गए।
घटना के बाद स्थानीय लोग बचाव दल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वे सभी डूब चुके थे।
पुलिस अग्निशमन विभाग ने इस दुखद घटना के बाद तलाशी अभियान शुरू किया।
