आखिर Hasin Jahan ने माथे पर लगाया किसके नाम का सिंदूर? फैंस बोले- लगता है भाभी ने तीसरी शादी कर ली है

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से अलग हो चुकीं उनकी पत्नी हसीन जहां फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं। हसीन जहां का हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।इस वीडियो में हसीन जहां की मांग में सिंदूर दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि क्या हसीन जहां ने फिर से शादी कर ली है?

हसीन जहां शेयर करती रहती हैं वीडियो

यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि सिंदूर भरने की परंपरा शादीशुदा महिलाओं से जुड़ी होती है। हसीन जहां के इस वीडियो ने उनके फॉलोअर्स और मीडिया में हलचल मचा दी है। हसीन जहां सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो शेयर करने के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने डांस और गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

क्या हसीन जहां ने कर ली तीसरी शादी?

इस वीडियो में सिंदूर भरते हुए हसीन जहां की मुस्कान और अंदाज ने फिर से लोगों का ध्यान खींचा है। हसीन जहां के वीडियो पर कई तरह कमेंट देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है भाभी ने तीसरी शादी कर ली है। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के साथ दूसरी शादी की थी। जबकि हसीन जहां की पहली शादी 2002 में सैफुद्दीन से हुई थी, जब वह स्कूल में ही पढ़ रही थी, तभी उनकी शादी हो गई थी।

हसीन जहां को लेकर कंफ्यूज फैंस

हसीन जहां के सिंदूर लगाने से लोग कंफ्यूज हो गए हैं, क्योंकि यह किसी मुस्लिम महिला के लिए एक असामान्य बात है। इस वजह से लोग उनके व्यक्तिगत जीवन, धर्म और शादी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। कुछ लोग यह भी पूछ रहे हैं कि क्या हसीन जहां ने धर्म परिवर्तन कर लिया है या फिर उन्होंने तीसरी शादी कर ली है। हसीन जहां को लेकर सवालों और अटकलों का सिलसिला बढ़ गया है।

हसीन जहां ने कही थी ये बात

कुछ दिन पहले हसीन जहां ने अपनी तीसरी शादी को लेकर फैंस को जवाब दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मेरी शादी की चिंता छोड़ दीजिए आप सब, मेरी बेटी के लिए नेक, मजबूत किरदार वाला दूल्हा ढूंढ़िये। और आप लोग दुआ कीजिए मेरी बेटियों के लिए कि मेरी किस्मत में जैसे औरतबाज मिला वैसा मेरी बेटियों को ना मिले।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]