ऑटो और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत……

उत्तरप्रदेश के हरदोई में भीषण हादसा हो गया। बुधवार को ऑटो और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। कई घायल हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो की पूरी छत उड़ गई।अंदर बैठी सवारियां छिटककर बाहर गिरीं। सड़क पर लाशें बिखर गईं। एक्सीडेंट बिलग्राम थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव के पास हुआ। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया।
