परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, कपल ने लिया आशीर्वाद

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा अभी हाल ही में अपनी पत्नी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा के घर गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं।परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने ससुराल दिल्ली में ही हैं। जहां पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पहुंचे हैं उन्होंने कपल को आशीर्वाद दिया जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

शंकराचार्य स्वामी ने दिया आशीर्वाद

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के दिल्ली वाले घर में गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज पहुंचे हैं जहां पर उन्होंने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को आशीर्वाद दिया। इसके दौरान की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनमें देखा जा सकता है की परिणिति और राघव दोनों ही ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहे हैं। राघव चड्ढा ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ है और परिणीति चोपड़ा येलो कलर के सूट में नजर आ रही हैं। कानों में बड़े-बड़े झुमके पहने हुए हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]