न्यूजीलैंड की गलती का ऋषभ पंत को मिला फायदा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच जारी है। मैच के चौथे दिन युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ दिया।पहली पारी में 46 रनों पर सिमटी टीम इंडिया सरफराज की पारी की बदौलत जोरदार कमबैक करने में सफल रही है। सरफराज के अलावा विराट ने 70 रनों की पारी खेली, जबकि विकेटकीपर ऋषभ पंत 53 रन बनाकर नाबाद हैं। मैच के चौथे दिन जब पंत-सरफराज की जोड़ी खेल रही थी तो न्यूजीलैंड के पास पंत को रनआउट करने का सुनहरा मौका था। लेकिन टीम के विकेटकीपर टॉम ब्लेंडल हाथ में आए मौके का फायदा नहीं उठा सके।
दरअसल मैट हैनरी की गेंद पर सरफराज ने शॉट खेलकर एक रन लिया, लेकिन यहां पत दूसरे रन की फिराक में भी थे। उन्होंने यहां बिना सरफराज को देखे रन लेने के लिए दौड़ लगा दी, लेकिन खतरा देखकर सरफराज ने उन्हें मना कर दिया। सरफराज बाद में पंत को गुस्से में देखते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
