पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रेग्नेंट रही ताइना मेडरोस 34 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा

पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ताइना मेडरोस का निधन हो गया है। ताइना ने महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।खबरों के मुताबिक ताइना मेडरोस प्रेग्नेंट थीं और उनके एग्स फैलोपियन ट्यूब में फंस गए थे। ऐसे में ताइना की इमरजेंसी सर्जरी हुई थी, जिसके बाद उनका निधन हो गया। हालांकि, अभी तक इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

ब्रेस्ट फीडिंग टिप्स देती थीं ताइना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ताइना मेडरोस ने 24 जुलाई को ब्राजील में आखिरी सांस ली। ताइना अपने पीछे पति और एक पांच साल के बच्चे को छोड़ गई हैं। ताइना मेडरोस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। उनके इंस्टाग्राम पर 70,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वो सोशल मीडिया के जरिए मदर्स को पेरेंटिंग टिप्स और ब्रेस्ट फीडिंग कराने के टिप्स देती थीं।

ताइना ने फैंस से की थी यह अपील

ताइना मेडरोस ने मौत से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और फैंस से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने के लिए कहा था। ताइना मेडरोस ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘आप लोग मेरे ठीक होने की दुआ करें। अब मुझे अपना ध्यान रखना है।’ इसके बाद से फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। आपको बता दें हाल ही में कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन हो गया था, जिससे पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]