लखनऊ:मुख्यमंत्री ने कहा उनके मकान अब नहीं तोड़े जाएंगे अधिकारियों को दिए निर्देश

कुकरैल नदी के सुंदरीकरण के लिए रहीम नगर, पंतनगर, खुर्रम नगर, अबरार नगर और इंद्रप्रस्थ कालोनी के करीब दो हजार घरों को ध्वस्त करने का संकट टल गया है। मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने मंगलवार को यहां के लोगों को मिलने बुलाया था।मुख्यमंत्री ने सभी को कहा कि उनके मकान अब नहीं तोड़े जाएंगे। सीएम से मिलने के लिए लोग एलडीए उपाध्यक्ष और कई अधिकारियों के साथ गए थे।

सिंचाई विभाग ने कुकरैल नदी के जल प्रवाह क्षेत्र के 50 मीटर में आए घरों और अपार्टमेंट पर लाल निशान लगा दिए थे। इससे पूरे इलाके में लोग परेशान हो गए थे।

सोमवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। मंगलवार को इन कालोनी के लोगों को उन्होंने मिलने बुलाया था। लोगों ने कहा कि जबसे उनके घरों पर लाल निशान लगा है, तब से सभी बहुत परेशान हैं

सीएम योगी ने अधि‍कार‍ियों को द‍िए न‍िर्देशसीएम ने अधिकारियों से कहा कि यदि कुकरैल नदी के सुंदरीकरण के लिए पर्याप्त भूमि ले ली गई है तो आगे जमीन की आवश्यकता नहीं है। सटी हुई कालोनी और नदी के बीच चारदीवारी बना दी जाए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]