हेलिकॉप्टर की क्रैश साइट पर पहुंचा बचाव दल, राष्ट्रपति रईसी की हुई मौत

ईरान में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के क्रैश होने के बाद उनकी जान को लेकर चिंता गहराने लगी है. ईरानी बचाव दल रेड क्रिसेंट ने एक बयान में बताया, ‘रेड क्रिसेंट की खोज और बचाव टीम राष्ट्रपति रईसी को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश वाली जगह पर पहुंच गए हैं.’ हालांकि उसने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि राष्ट्रपति रईसी और उनके साथी जीवित बचे हैं या नहीं.ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, राष्ट्रपति रईसी के काफिले में तीन हेलिकॉप्टर थे, जिनमें से दो मंत्रियों और अधिकारियों को लेकर ‘अपने डेस्टिनेशन पर सुरक्षित पहुंच गए’. वहीं रईसी के हेलिकॉप्टर की घने कोहरे के कारण हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी.
ईरानी समाचार एजेंसी ने बताया कि उस हेलिकॉप्टर में रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियान भी सवार थे. एजेंसी ने साथ ही बताया कि उनके साथ जा रहे दूसरे हेलिकॉप्टर में सवार लोगों ने केंद्रीय मुख्यालय से संपर्क करके बताया कि वे सब बिल्कुल ठीक हैं.
