ब्रेकिंग न्यूज़”बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी का हुआ निधन

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे सुशील कुमार मोदी का सोमवार (13 मई) को दिल्ली एम्स में निधन हो गया. 72 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन से शोक की लहर है.भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई में संभवत उस सबसे बड़े नेता के तौर पर सुशील कुमार मोदी को जाना जाएगा जिन्हें राज्य में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए धैर्यपूर्वक काम करने के लिए हमेशा याद किया जाएगा.
सुशील मोदी अक्सर कहते थे ये बात
सुशील मोदी अक्सर एक दिलचस्प किस्सा साझा करते थे. 1986 में उनके विवाह समारोह में बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी आए थे. उन्होंने उनसे कहा था कि अब छात्र राजनीति छोड़ने और “पूर्णकालिक राजनीतिक कार्यकर्ता” बनने का समय आ गया है.
