23 साल की Suhana Khan ने किया ब्रेकअप

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग डेब्यू किया है। 23 साल की सुहाना अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।सुहाना का नाम अक्सर अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा संग जुड़ता रहता है।इसी बीच सुहाना ने एक पोस्ट शेयर करके सभी को चौंका दिया है। सुहाना ने ऐलान किया कि उन्होंने ब्रेकअप कर लिया है। लेकिन सुहाना ने किसी शख्स के साथ नहीं बल्कि अपने साबुन से ब्रेकअप किया है।दरअसल सुहाना खान ने एक साबुन का विज्ञापन किया है। उस विज्ञापन का वीडियो शेयर करते हुए सुहाना ने लिखा, ‘मेरे पास एक न्यूज है। मैंने ब्रेकअप कर लिया है… अपने साबुन से।’सुहाना खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अब वह जल्द ही बड़े पर्दे पर भी डेब्यू करने वाली हैं। सुहाना फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आ सकते हैं।
