कन्नौज से अखिलेश यादव के सामने पति पत्नी का एक जोड़ा कड़ी टक्कर मे

अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने को लेकर सस्पेंस खत्म हो ही गया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं और आज वे चुनाव नामांकन भरेंगे।इसके साथ ही कन्नौज में बेहद अनोखी चुनावी बिसात भी बिछ गई है। क्योंकि अखिलेश यादव को पति-पत्नी का एक जोड़ा कड़ी टक्कर दे रहा है, जिससे कांटे का मुकाबाला होने के आसार हैं।

दरअसल, भाजपा की टिकट से मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी पत्नी नेहा पाठक ने बीते दिन निर्दलीय चुनाव नामांकन भर दिया। इस तरह जहां पति-पत्नी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं दोनों मिलकर अखिलेश यादव को भी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ऐसे में अखिलेश यादव के उम्मीदवारी से कन्नौज हाई प्रोफाइल सीट बन गइ है, वहीं इस सीट का चुनावी रण भी काफी रोचक हो गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]