शादी के बंधन में बंधे करण शर्मा और पूजा सिंह, शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस

शो ‘ससुराल सिमर का 2’ फेम करण शर्मा एक्ट्रेस पूजा सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। करण और पूजा ने हिंदू रीति- रिवाजों से एक-दूजे का हाथ थामा है।लुक की बात करें तो पूजा सिंह गोल्डन और मैरून कलर के हेवी लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मांग टीका, नथ और हेवी ज्वैलरी पहनी हुई है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं दूल्हे राजा करण व्हाइट शेरवानी, मरून स्टॉल और मरून पगड़ी में खूब जच रहे हैं। दोनों की तस्वीरों और वीडियोज को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।
