थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध असलहे एवं कारतूस के साथ वीडियो प्रसारित करने वाले 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
सुरेरी, जनपद जौनपुर
थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध असलहे एवं कारतूस के साथ वीडियो प्रसारित करने वाले 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध असलहे एवं कारतूस के साथ वीडियो प्रसारित करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियुक्त आयुष सिंह पुत्र धनन्जय सिंह, निवासी ग्राम काकोपुर, थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 26 वर्ष का सोशल मीडिया पर असलहे एवं कारतूस के साथ वीडियो वायरल हुआ था। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना सुरेरी पर मु0अ0सं0-176/2026 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
इसी क्रम में दिनांक 27.11.2026 को उ0नि0 मनोज कुमार राय मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद वांछित अभियुक्त आयुष सिंह उर्फ हलचल सिंह पुत्र धनन्जय सिंह उर्फ झब्बू सिंह, निवासी ग्राम काकोपुर, थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 26 वर्ष को घटना में प्रयुक्त एक अदद देशी तमंचा प्रतिबंधित बोर .303 एवं एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय जौनपुर भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.आयुष सिंह उर्फ हलचल सिंह पुत्र धनन्जय सिंह उर्फ झब्बू सिंह, निवासी ग्राम काकोपुर, थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 26 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र, थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 मनोज कुमार राय, थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर।
3. उ0नि0 शेषनाथ साहनी, थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर।
